पीलीभीत, दिसम्बर 14 -- जहानाबाद,संवाददाता। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बरेली जिले के कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के बिजोरिया निवासी अनामिका देवी पुत्री महेंद्र पाल ने एसपी का आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह 2 फरवरी 2023 को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हर्चुइयां निवासी प्रतिपाल से हुआ था। आरोपी की शादी के बाद से उसके पति प्रतिपल, सास सावित्री देवी, ससुर गोविंद राम, नंद सुष्मिता और अस्मिता दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसको कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाक...