संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। सिंहोरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने दहेज में आठ लाख नगदी व चार पहिया वाहन की मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी के मामले की शिकायत किया। पुलिस ने वादी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया सिंहोरवा निवासी श्याम सुंदर पाठक से प्रीति पाठक की शादी मई 2023 में हुई थी। उसके पिता ने दहेज में उपहार स्वरूप 12 लाख नगद व जेवरात दिया था। ससुराल आने के दूसरे दिन से ही प्रीति की सास नन्दनी, ननद निधि पाठक, तन्नू दुबे व जेठ रामचन्द्र ने पिता द्वारा दिये गए सामानों को लेकर ताना मारते थे व उसे प्रताड़ित भी करते थे। फोन पर उसकी बड़ी ननद प्रेम लता दुबे, बबली त्रिपाठी, पूजा उपाध्याय, प्रतिमा पांडेय ने भी उसे प्रताड़ित किया। ससुराल वाले आठ लाख नगद व चार पहिया ...