बुलंदशहर, दिसम्बर 25 -- एक विवाहिता को उसकी ससुराल में ससुरालीजनों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष ने विवाहिता और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक गांव निवासी पीड़ित पक्ष की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कुछ साल पहले उनकी पुत्री की शादी चांदपुर रोड स्थित एक कालोनी के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी दामाद द्वारा शराब पीकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी। इसके चलते करीब दो माह से उनकी पुत्री अपने मायके रह रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार 23 दिसंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.