फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- शिकोहाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव केशरी में एक महिला को पति व ससुरालियों से बच्चे को कपड़ा दिलाने की मांग करना महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने पीड़िता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद, देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेनका पत्नी संदीप निवासी केसरी थाना नगला खंगर का आरोप है कि 3 अप्रैल को पीड़िता ने अपनी बेटी को कपड़ा दिलाने के लिए अपने पति से बाजार चलने के लिए कहा था। क्योंकि बेटी अंजली के पास कपड़े नहीं थे। इसी बात से नाराज सास राजकुमारी पत्नी बलवीर, ननद, देवर छोटा, पति संदीप ने गाली गलौज कर दी। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.