बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना असंद्रा के ग्राम संडवा भेलू निवासी संगीता पुत्री सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व अशोक कुमार पुत्र जमुना निवासी ग्राम मुरई थाना बदोसराय के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल में रहकर पत्नी धर्म का पालन करती रही। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास-ससुर द्वारा दहेज कम होने की बात कहकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि एक जनवरी 2024 को उसके साथ मारपीट कर जेवरात व कपड़े छीन लिए गए और उसे घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.