मऊ, सितम्बर 2 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के देईथान गंगुआबारी निवासीनी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर कोतवाली पुलिस को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने पति सहित सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत देईथान गंगुआबारी निवासिनी विवाहिता अप्पी साहनी ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी सरायलखंसी थाना अंतर्गत रणवीरपुर सरवां निवासी अभिमन्यु साहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल आते ही पति अभिमन्यु साहनी, ससुर मल्लाहु, सास निर्मला साहनी, भसुर कन्हैया साहनी, जेठानी रुपम साहनी, इंदल साहनी व कृष्णा साहनी दहेज कम लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि दहेज लाने के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्...