मैनपुरी, सितम्बर 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धर्मपाल में ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के साथ घटना का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही ससुरालीजन भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस को तहरीर देकर सैया खुर्द थाना कुर्रा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र सोबरन सिंह ने शिकायत की कि उसकी छोटी बहन पूजा की शादी 10 फरवरी 2023 को सनोज पुत्र ध्रुव सिंह निवासी नगला धर्मपाल थाना करहल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन एक पुत्री की मां बन गई। इसके बाद से ही उसकी बहन का उत्पीड़न ससुरालीजनों ने शुरू कर दिया। पांच सितंबर की रात नौ बजे पति सनोज, सास अनीता, ससुर ध्रुव तथा विनोद पुत्र हरविलास ने उसके साथ जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.