बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में विवाहिता को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी विवेक सिंह की पत्नी सोनिया सिंह का इलाज कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने दहेज के लिए ससुराल के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के रूप में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पांच महीने तक मायके में रहने के बाद करीब 25 दिन पहले ससुराल पहुंची थी। उसके बाद परिवार के लोग फिर से उन्हें प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की रात उन्होंने विरोध किया तो पूरे परिवार ने मिलकर पीटा। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.