प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना के बदली का पुरवा ऐंधा निवासी उदय सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी सुप्रिया सिंह की शादी 18 अप्रैल 2025 को विश्वास प्रताप सिंह निवासी करमाही ईशानपुर कंधई के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर तीन मई को मारा पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जानकारी पर बेटी को घर ले आए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास,ससुर आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस पर आरोप है कि गिरफ्तारी नहीं होने से अब धमकी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...