मेरठ, दिसम्बर 10 -- खिर्वा निवासी एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पीटा और ससुराल के बाहर तीन तलाक देकर वहां से फरार हो गए। मंगलवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खिर्वा जलालपुर निवासी मासूमा जहरा पुत्री अली कौसर की शादी वर्ष 2020 में गाजियाबाद के चित्रगुप्त विहार संजय नगर में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कार और नकदी की मांग उससे की जा रही थी। विरोध करने पर मारपीट करते और उसे भूखा प्यासा रखते। मासूमा जहरा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ससुराल वालों ने विवाहिता के गर्भपात का प्रयास भी किया है। इसलिए जान का खतरा देखते हुए काफी समय से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। आरोप है...