रामपुर, जनवरी 28 -- दहेज के खातिर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला रांड निवासी महिला का विवाह नगर के ही मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी मुबस्सर अली उर्फ कक्कू के साथ हुआ था। मिले दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और अपाची बाइक की मांग करने लगें मांग पूरी न होने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की जाती। पति द्वारा तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित विवाहिता ने मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी मुबस्सर अली, रईसा, खलील, तौकीर, शहजाद, सुवहाना, इमराना, काजीपुरा निवासी फरजाना, सेंटाखेड़ा निवासी सलीम, मनिहारान निवासी मुस्तकीम सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.