अमरोहा, फरवरी 11 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता को तमंचे के बल पर घर से अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने के आरोप में गांव निवासी युवक पर केस दर्ज हुआ है। कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता का कहना है कि बीती 30 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। पति व परिवार के अन्य लोग छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर लिया। मुलजिम अपने खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। रातभर खेत पर रखा। अगली सुबह करीब छह बजे पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची। पति और सास को पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप है कि युवक ने शिकायत करने पर पीड़िता व उसके परिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.