रामपुर, दिसम्बर 19 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी शाइस्ता की शादी सात वर्ष पहले थाना टीन निवासी इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बाद में विवाहिता के पति इमरान ने दूसरा निकाह कर लिया। इस मामले में शाइस्ता ने पति इमरान के साथ ही ससुर बब्बू, सास शहीदा, देवर फरमान और नवाब के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...