कौशाम्बी, जून 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को बुधवार सुबह कोखराज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव की फूलकली पत्नी स्व. भुग्गा ने बताया कि उसकी बेटी गुड़िया देवी की शादी कोखराज इलाके के टीकरडीह निवासी रामचंद्र पुत्र स्व. जुगराज से हुई थी। आरोप है कि शादी के नौ साल बाद भी पति विवाहिता को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर 21 दिसम्बर 2024 को विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार सुबह टीकरडीह प्राइमरी स्कूल के समीप से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.