बुलंदशहर, जनवरी 3 -- दहेज में स्कार्पियो की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट व गर्भपात कराने के आरोप मे पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली क्षेत्र गांव अम्बा निवासी दीप्ति चौधरी पुत्री रंधीर सिंह ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है, कि पति दीपांशु उर्फ अन्नू, ससुर आदेश कुमार, सास कविता, ननद दीपशिखा उर्फ किट्टू व मामा मुनेंद्र उर्फ गुड्डू के खिलाफ दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पत्र में अवगत कराया कि उसकी शादी 25 नवंबर 24 को दीपांशु उर्फ अन्नू पुत्र आदेश कुमार निवासी राधा कृष्ण बिहार, गली नं 2 निवाड़ी रोड मोदी नगर गाजियाबाद के साथ हिंदू रीति, रिवाज के अनुसार की गई थी। शादी में पिता ने हैसियत से अधिक आभूषण, फर्नीचर, कपड़े ...