मधुबनी, मार्च 12 -- मधेपुर,निज संवाददाता।एक 22 वर्षीय विवाहिता के साथ उनके दो देवरों ने दुराचार की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं इस घटना के दौरान पीड़ित महिला की सास व ननद ने उनके दो वर्ष की बच्ची को भी कुछ पिला दिया। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। यह घटना मधेपुर थाने के एक गांव में सोमवार अपराह्न तीन बजे घटित हुई बतायी गई है। महिला के पति मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के एक प्राथमिक मकतब में शिक्षक हैं। जिस समय महिला के साथ यह अभद्रता की गई उस समय उनके पति मकतब में पढ़ा रहे थे। जख्मी महिला एवं उनकी बच्ची को ग्रामीणों ने मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों मां-बेटी का इलाज हुआ। इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अपने दो देवर, सास व ननद को नामजद किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.