दुमका, जनवरी 4 -- विवाहिता के साथ छेड़खानी का आरोप, एफआईआर दर्ज सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय विवाहिता ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में बताया है कि उनके पति बंगलौरु में मजदूरी करते है। वह घर में अकेली रहती है। इसी गांव का एक युवक प्रशांत कुमार अक्सर अकेले में देखकर छेड़खानी व दुर्व्यवहार करते रहता है। साथ ही पैसे का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम करना चाहता है। जब उक्त विवाहिता ने इन सभी बातों की जानकारी वह अपने पति को दी। तभी उसके पति ने प्रशांत के पिता को मोबाइल पर डांट फटकार लगाई। तभी प्रशांत उसके घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मामला को आगे नहीं बढ़ाने का दवाब बनाया गा। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गयी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.