लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- पढुआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के शारदा नहर में कूद जाने का दावा किया जा रहा है। मायके पक्ष वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। नहर में महिला की तलाश जारी है। पढुआ थाना के गांव बैरिया निवासी जैय्याद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री शहर बानों की शादी दो वर्ष पूर्व गांव में ही कलामुद्दीन उर्फ छोटकऊ के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर शादी के बाद से ही ससुराल में सहर बानों का उत्पीड़न होने लगा। आये दिन उसके साथ मारपीट की घटनाएं होने लगी। शुक्रवार को भी ससुराल वालों ने शहर बानों के साथ मारपीट की, जिसके चलते शहर बानों शारदा नहर किनारे आई और नहर में कूद गई। नहर किनारे से चप्पल और दुपट्टा बरामद किया गया है। घटना के बाद से नहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.