प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। नए यमुना पुल से विवाहिता के नदी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में नैनी पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। आरोपियों के पास से महिला का बैग, पर्स, कपड़े, आधार कार्ड, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। आरोपी यश प्रजापति उर्फ सोनू निवासी द्वारिका गार्डेन वाली गली चाका ब्लाक थाना नैनी और सोहेल सिंह पटेल निवासी कनैली थाना सराय अकिल कौशाम्बी, हाल पता चुंगी दारागंज के खिलाफ रितेश सिंह निवासी नगला खेरिया जगनेर रोड थाना शाहगंज आगरा ने अपनी पत्नी मोहिनी कुमारी उर्फ संध्या का उत्पीडन कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। संध्या सोमवार की देर रात पुल से यमुना नदी में कूद गई थी। अब तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.