प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। नये यमुना पुल से विवाहिता के नदी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में नैनी पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। अभियुक्तों के पास से महिला का बैग, पर्स, कपड़े, आधार कार्ड, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। अभियुक्तों की पहचान यश प्रजापति उर्फ सोनू पुत्र ब्रम्हानंद निवासी द्वारिका गार्डेन वाली गली चाका ब्लाक थाना नैनी और सोहेल सिंह पटेल पुत्र रामभवन सिंह निवासी कनैली थाना सराय अकिल कौशाम्बी, हाल पता चुंगी दारागंज के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ रितेश सिंह पुत्र किशन स्वरूप निवासी नगला खेरिया जगनेर रोड थाना शाहगंज आगरा ने अपनी पत्नी मोहिनी कुमारी उर्फ संध्या का उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। संध्या सो...