किशनगंज, मई 11 -- पोठिया, निज संवाददाता। शनिवार को पोठिया थाना की पुलिस ने अपहरण कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़नई पंचायत के गंजाबाड़ी गांव के पीड़ित परिजनों ने बीते 6 मई को पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसपर थानाध्यक्ष अंजय अमन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक आरोपित गंजाबाड़ी निवासी कमरूद्दीन के पुत्र जुबेर आलम को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित मो. सोहेल एवं विवाहित महिला की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि इस संबंध में थाना कांड संख्या 122/25 दर्ज कर अनुसंधान जारी है। अनुसंधान के क्रम में जुबेर आलम की संलिप्तता पाई गयी थी। जिसे गंजाबाड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया है। विवाहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.