गंगापार, जनवरी 30 -- विवाहिता की हत्या में नामजद रहे पिता-पुत्र दोनों को पुलिस ने कठौली गांव से पकड़ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। पांच दिन पहले 20 वर्षीय साधना का गांव के सामने से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला था। ट्रेन के ड्राईवर ने घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह को दी, उन्होंने चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह, उप निरीक्षक नितेश पाठक घटना स्थल पर भेज दिया। पुलिस पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को ले गई थी। दिवंगत महिला के भाई विजय सिंह पटेल की तहरीर पर सास, पति, ननद, ससुर, व लड़के के मामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। नैनी के डांडी ददरी तालुका नौगवां निवासी विजय सिंह की बहन साधना की शादी वर्ष भर पहले 13 मई को कठौली गांव निवासी श्याम सतीश पटेल पुत्र श्याम सुन्दर पटेल के साथ हुई थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.