सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- चांदा, संवाददाता । विवाहिता की हत्या के मामले में चांदा पुलिस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को चांदा पुलिस ने मृतका नीलम निषाद पत्नी मनोज निषाद निवासी मदनपुर देवरार थाना चांदा कह हत्या मामले में नामजद पांच अभियुक्तों में से दो अभियुक्त सास शीतल पत्नी सीताराम निषाद व देवर राजा निषाद पुत्र सीताराम निवासी गण मदनपुर देवरार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राधेश्याम द्विवेदी कांस्टेबल रोहित सोनी व प्रदीप सहित महिला कांस्टेबल सुहानी मौजूद रही। बताते चलें कि मंगलवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव में भोजन बनाते समय विवाहित नीलम निषाद पत्नी मनोज निषाद को उसके देवर राजा निषाद द्वारा धारदार हथियार से सिर पर वार क...