दुमका, अप्रैल 3 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सरसाजोल बांकीजोर नदी किनारे विवाहिता की हत्या मामले में अब तक पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ज्ञात हो शनिवार को शिकारीपाड़ा पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर सरसाजोल बांकीजोर नदी किनारे सरायबिंधा की लूतिका हांसदा की शव बरामद की थी। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि नाबालिक लूतिका हांसदा के साथ रानेश्वर प्रखंड के दिगल पहाड़ी के चंदन टूटू ने प्रेम विवाह किया था। कुछ ही समय बाद दोनों में खटपट शुरू हो गई थी, शनिवार की सुबह नदी के किनारे शव बरामद होने के बाद जब उसके पुरुष साथी चंदन टुडू से संपर्क किया गया तो वह मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया मामले में दोनों पक्ष के लोगों से पूछ ताछ कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मा...