साहिबगंज, अप्रैल 8 -- पतना। रांगा थाना पुलिस ने छोटा रांगा के संदीप हांसदा व पिता जीवन हांसदा को घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि संदीप मुर्मू व पिता जीवन हांसदा पर संदीप की पत्नी की हत्या का आरोप है। उन्होंने बताया कि बीते 5 अप्रैल को संदीप हांसदा के घर से उनकी पत्नी बीना मुर्मू (20) का शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। मृतक के पिता तेजनारायण मुर्मू ने रांगा थाना पुलिस से लिखित शिकायत कर दामाद व उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के गाले पर रस्सी का दाग मिला था। इधर, गांव में जितनी मुंह उतनी बातें सुनी जा रही है। पुलिस को फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...