कौशाम्बी, दिसम्बर 7 -- कोखराज क्षेत्र के मारूफपुर अमहा निवासी राम हर्ष ने अपनी बेटी शिवकन्या देवी की शादी 16 अप्रैल 2025 को सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरना निवासी सोनू पटेल पुत्र जयकरन सिंह के साथ की थी। चार दिन पहले डीजे बजाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शुक्रवार की रात विवाहिता ने फंदे से झूलकर जान दे दी थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के भाई शक्तिवीर ने बहनोई सोनू पटेल, ससुर जय करन सिंह सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सरायअकिल वीर प्रताप सिंह का कहना है कि घटना के आरोपी पति सोनू व उसके पिता जय करन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का चालान कोर्ट भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.