मुंगेर, मार्च 11 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। पुलिस ने रविवार की देर रात मृतिका के शव को शौचालय की टंकी से बरामद किया। मृतका अमीषा कुमारी(20 वर्ष) पति आशीष कुमार थी। पुलिस ने मृतका के पति आशीष कुमार एवं सास क्रांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री अमीषा भारती का प्रेम विवाह सजुआ कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। 6 मार्च को मृतिका अमीषा के मायके वालों को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि अमीषा भारती 5 मार्च की रात से लापता है। मृतका की मां ने काफी खोजबीन करने के बाद 6 मार्च को ही असरगंज थाना में प...