आगरा, अगस्त 16 -- थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला चतुरा में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुरालीजन विवाहिता का शव घर छोड़कर फरार हो गए। गांव घड़ी बाजरा (बरहन) निवासी समुद्र सिंह ने बेटी पूनम की शादी सन 2008 में खंदौली के गांव नगला चतुरा निवासी कप्तान सिंह के बेटे अजीत सिंह से की थी। उसकी बड़ी बहन ममतेश की शादी भी इसी घर में बड़े भाई राजेंद्र के साथ हुई है। ममतेश ने ही घटना की सूचना मायके पक्ष को दी l विवाहिता के मामा रामप्रताप सिंह निवासी गांव बेरी चाहर (आगरा) ने पति अजीत, जेठ राजेंद्र, रोमी, ससुर कप्तान सिंह और सास प्रकासी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पूनम को आए दिन ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज न देने पर उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.