मैनपुरी, फरवरी 8 -- एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपरी में विवाहिता का शव घर से एक किमी दूर माइनर के पानी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह 28 जनवरी को एक पुत्र की मां भी बन गई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपरी निवासी आशीष कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सलोनी का शव रविवार की सुबह पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह 5 बजे तक वह घर में थी, उसके बाद वह अचानक गायब हो गई। सलोनी को घर में न पाकर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद गांव से एक किमी दूर माइनर में उसका शव पानी में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके प...