लखनऊ, जनवरी 1 -- सआदतगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। सआदतगंज निवासी 24 वर्षीय शरीन की बुधवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतक के पिता शाहिद ने बतायाकि बेटी की 16 अगस्त 2019 को अल्तमस समीर से शादी हुई थी। बुधवार रात बेटी के देवर मोनू ने बताया कि शरीन ने खुदकुशी कर ली है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज किया जाता था। दामाद अक्सर फोन से उनको भी गालियां देता था। जिसको लेकर उन्होंने करीब छह माह पूर्व ठाकुरगंज थाने में शिकायत की थी। जिसमें उनपर दबाव डलवा कर सुलह करा दी गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.