बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सांख पंचायत के मुबारकपुर गांव में रविवार को 21 वर्षीया ज्योति कुमारी की फंदे से लटका शव मिला। वह नीतीश कुमार दास की पत्नी थी। फंदे से लटका शव मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, मृतका के मायका वालों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति नीतीश कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आगे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.