मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने के माड़ीपुर चित्रगुप्तपुरी मोहल्ले में बीते शुक्रवार की सुबह महिला अंशु प्रिया की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार पति अंकित कुमार को जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर मनियारी के मधौल निवासी अंशु की मां रिंकू देवी ने थाना में केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि बड़ी बेटी अंशु प्रिया की शादी कांटी थाने के छपरा निवासी अंकित कुमार के साथ हुई थी। उसे एक लड़का व एक लड़की है। पति और देवर अनुभव कुमार पुत्री के साथ मारपीट करता था। दहेज की भी मांग करता था। गुरुवार की रात दोनों आरोपितों ने पुत्री के गले में फंदा लगाकर बाथरूम में लटका दिया था। आसपास के लोगों से सूचना मिली कि अंशु की हत्या कर दी गई है। वहां पहुंची तो देखा कि बेटी फंदे से लटका हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.