मधुबनी, फरवरी 9 -- फुलपरास। पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के भरहा गांव के वार्ड नंबर 9 से संदिग्ध अवस्था में एक 22 वर्षीय विवाहिता की मौत होने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इसकी जानकारी सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय महिला शमिला खातून पति मो ताहिर की संदेहात्मक रूप में मौत होने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच के लिए उसके घर पहुंचे तो शव उसके घर के बरामदा पर एक चौकी पर रखा हुआ था । जहां से पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...