गोरखपुर, मई 29 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के रामडीह तोरनी में बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुचें मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के अकुआपार निवासी राम नमूना सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया 28 वर्षीय बेटी महिमा की शादी चार वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के रामडीह तोड़नी निवासी सतीश सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही महिमा को पति सास-ससुर और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। महिमा ने इसकी शिकायत मुझसे और अपने भाई से की थी। भाई और पिता ने गांव के लोगों के साथ समझौता भी किया। बुधवार की रात में बेटी को गंभीर हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.