गोपालगंज, अगस्त 31 -- -विवाहिता के पिता ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप -पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की कर रही तलाश -गोरखपुर ले जाने के क्रम में शुक्रवार को हो गई थी मौत थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में विवाहिता सोनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पिता ने पति, सास और ससुर पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता की एक पांच वर्षीय पुत्री ऋषिका भी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राथमिकी में सोनी कुमारी के पिता सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बलुआर गांव निवासी श्रीनिवास चौहान ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2019 में नारायणपुर गांव निवासी सतन चौहान के साथ हुई थी। शादी में दो लाख नकद, सोने की चेन, अंगूठी, बर्तन, कपड़े और फर्नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.