देवघर, नवम्बर 28 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के धब्बा, तिलैया गांव में गत दिनों संदिग्ध हालात में विवाहित महिला के मौत के मामले मे देवीपुर थाना क्षेत्र के जगमनिया गांव निवासी मृतका के पिता मिराज अंसारी ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिराज अंसारी ने बताया कि करीब 11 माह पूर्व उनकी बेटी की शादी धब्बा गांव निवासी मो. सफाजुल अंसारी से हुई थी। शादी के शुरुआती छह माह तक संबंध सामान्य रहे, मगर इसके बाद ससुरालवालों ने दहेज के रूप में मोटरसाइकिल और एलसीडी टीवी की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति मो. सफाजुल अंसारी, ससुर कादिर मियां, देवर नयाजुल अंसारी, सास रेबुन बीबी तथा सफाजुल के दोस्त हारुन मियां द्वारा विवाहिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उत्पीड़न किया जा रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.