मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता की मौत मामले में मड़िहान पुलिस ने पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में 22 सितंबर को फंदे पर लटकता विवाहिता कुसुम का शव मिला था। मृत विवाहिता के पिता राजकुमार का आरोप है कि पुत्री कुसुम अपने घर के दरवाजे पर बाल्टी में पानी भरकर रखी थी। उसकी जेठानी दुर्गावती पानी भरे बाल्टी में हाथ धुल लिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जिस पर बेटी कुसुम ने घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदे पर झूलकर जान दे दी। राजकुमार ने आरोपी पति जीयुत, सास शांति, जेठ रामा, जेठानी दुर्गावती व जेठ की विवाहित पुत्र...