देवरिया, जुलाई 11 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। एक विवाहिता की सात जुलाई को हुई मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला निवासी उपेन्द्र राजभर पुत्र कोमल की शादी चार वर्ष पूर्व लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी किरन (26) पुत्री कमलेश के साथ तय दान दहेज देकर हुई थी। सात जुलाई की सुबह किरन संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ खा ली, इसकी जानकारी होते ही ससुराली आनन- फानन में फाटक तोड़कर उसे बाहर निकाले और इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे थे। वहां से परिजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के इमरजेंसी चले गए, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.