गोंडा, फरवरी 8 -- खरगूपुर, संवाददाता। शनिवार को विवाहिता की हुई मौत पर पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को विशुनापुर बेलभरिया निवासी पम्मी (27) पत्नी मन्नू तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गए थे। ग्रामवासियों की सूचना पर विवाहिता के पिता बउवा बसंतपुर थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच निवासी महेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया था। रविवार को विवाहिता के पिता ने तहरीर दिया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए पति मन्नू तिवारी, ससुर राजकुमार तिवारी, सास बिट्टू देवी और ननद मुन्नी देवी प्रताड़ित किया करते थे। कई बार पंचायत भी किया गया था मगर ...