मेरठ, दिसम्बर 4 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। गौतम नगर गली नंबर दो निवासी कपिल कपड़ों की फेरी लगाता है। करीब तीन साल पहले कपिल की शादी सोनिया से हुई थी। दोनों के एक डेढ़ साला का बेटा है। बीते मंगलवार रात में सोनिया का शव अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ब्रहमपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना हैं मृतक विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पति कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.