मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- ड्रमंडगंज, (मिर्जापुर) हिन्दुस्तान संवाद l थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में विवाहिता की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार देर रात विवाहिता के पिता ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। तहरीर में मध्यप्रदेश के मऊगंज जिला के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी विवाहिता के पिता भागीरथी पाल ने आरोप लगाया कि बेटी सियादुलारी की शादी बीते वर्ष 20 अप्रैल को बंजारी कलां गांव निवासी दीपचंद पाल से किया था। दहेज में गृहस्थी का सामान, मोटरसाइकिल व दो लाख रुपया नकद दिया था। इसके बाद भी बेटी का पति दीपचंद दहेज में चार लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। मांग के हिसाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.