शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर संवाददाता। गढ़ियारंगीन क्षेत्र के निजामपुर नगरिया निवासी रिंकू की 25 वर्षीय पत्नी खिलौना देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खिलौना देवी के पिता कल्लू ने रिंकू पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पति रिंकू का कहना है कि खिलौना देवी पिछले एक साल से टीबी से पीड़ित थीं और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। 20 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से शाम करीब 4 बजे अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। खिलौनादेवी के पिता कल्लू ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 4 साल पहले खिलौना की शादी रिंकू के साथ की थी। करीब एक साल पहले रिंकू किसी दूसरी लड़की के साथ भाग गया था, जिससे खिलौना देवी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और बीमार पड़ गईं। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने सही से इलाज नहीं करवाया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.