सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में मंगलवार को विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या की साजिश रचने की सूचना 112 पर पुलिस को दी गयी। जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की। मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि पूर्व से दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है। पुलिस हर बिंदू पर छानबीन कर रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ और न कोई शिकायत की गयी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता रानी कुमारी के पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद से ही घर में तनाव का माहौल है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर देवर और सास ने मिलकर पहली पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। स्थानीय लोगों को जब घटना की भनक लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद थ...