महाराजगंज, मार्च 21 -- कोल्हुई। कोल्हुई क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत सास-ससुर पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। विवाहिता ने तहरीर देकर थाना क्षेत्र के ही ससुराल वालों पर दहेज के लिए बार बार मांग करने व न देने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। एसओ अरविन्द सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति सूरज, सास शकुंतला व ससुर राममूरत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.