धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद। धैया राहरगोड़ा शिव मंदिर के पास रहनेवाली विवाहिता रेखा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। रेखा की मां बिहार जहानाबाद मखदुमपुर निवासी देवयंती देवी ने मामले में रेखा के पति अमित कुमार उर्फ अजीत कुमार, ससुर अरविंद सिंह, सास आरती देवी, ननद प्रियंका कुमारी, देवर आशीष कुमार और सुजीत कुमार के खिलाफ दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने की प्राथमिकी धनबाद थाना में दर्ज कराई है। आरोप है कि जहर देकर रेखा की हत्या की गई। देवयंती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आठ मार्च 2018 को उनकी पुत्री की शादी अमित से हुई थी। शादी के समय उन्होंने तीन लाख रुपए दहेज के अलावा दो लाख रुपए का उपहार दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही सभी आरोपी मिल कर पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.