एटा, मई 30 -- संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने करंट से मौत होना बताया है। जबकि मायके पक्ष को शक है कि हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पस्ट होने की बात पुलिस की ओर कहीं गई है। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी निवासी प्रियंका (28) की शादी थाना कोतवाली देहता क्षेत्र के गांव नगला जसराम निवासी निर्देश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह उसे बिजली का करंट लग गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के...