बांका, मई 12 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की शाम नरौन बहियार में झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है। मृतका करहरिया गांव के सोमदेव सिंह की पत्नी बबली देवी (24) थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। इस घटना में मृतका की बड़ी बहन संग्रामपुर की प्रियंका देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सोमदेव सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि घटना के दो दिन पूर्व शुक्रवार को बबली ने फोन पर बताई थी कि पति सोमदेव सिंह दहेज के लिए मारपीट करते हैं। इतना कहने पर मोबाइल बंद हो गया। शनिवार की सुबह जब बहन का घर मालडिह पंचायत के करहरिया गांव पहुंची तो ससुर मुन्ना सिंह के अलावा घर पर कोई नहीं मिला। घर क...