लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, सवांददाता। पारा इलाके में भाई की शादी से पति संग लौट रही विवाहिता का पांच लाख के गहनों से भरा बैग गिर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारा के कुल्हड़ कट्टा निवासी अंजू वर्मा ने बताया कि चार मार्च को वह राजाजीपुरम निवासी भाई की शादी में गई थीं। शादी के बाद वहां से वह पति दीपक के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। उनका कहना है कि करीब पांच लाख के जेवरात से भरा बैग उनके पास था। लेकिन जब वह पारा क्षेत्र के डिप्टीखेड़ा पहुंचीं तो बैग गायब था। पीड़ित दंपति ने बताया कि उनका बैग भारत अकादमी स्कूल से चौरसिया वस्त्रालय एंड जनरल स्टोर के बीच ही कहीं जेवरात से भरा बैग गिरा है। बैग किसी स्थानीय निवासी ने उठाया और अपने पास रख लिया। घटना को लेकर अंजू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.