सहारनपुर, जनवरी 4 -- नकुड़। विवाहिता ने एसएसपी को शिकायत कर उसके व उसके मायके वालों के साथ लाठी-डंडों, लोहे के सरियों व धारदार हथियारों से जनलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित 17 नामजद व कईं अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शामली जिले के गांव भोगीमाजरा निवासी सुमन पुत्री बाबूराम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 फरवरी 2023 को उसकी शादी लोकेश पुत्र सकटू निवासी गांव भैरमऊ, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर प्रताडित करते थे। शादी के डेढ़ वर्ष बाद पीडिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि दोबारा गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने बीते दो जनवरी को उसके ऊपर गर्भपात कराने का दबाव बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.