हाजीपुर, अगस्त 19 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना के बहसी सैदपुर गांव से एक विवाहिता अपने दो बच्चों सहित नगदी एवं जेवरात के साथ घर से फरार हो गई। इस मामले में विवाहिता के ससुर केदार सिंह ने बिरजू साहनी एवं दिलीप साहनी के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनकी पुत्रवधू खुशी देवी अपने दो बच्चा को साथ लेकर बीते 7 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए अपने मायके जाने की बात कह कर अपने ससुराल से गई थी। जब इन्होंने अपने पुत्रवधू के पिता से अपने पुत्रवधू को जल्द उसे अपने ससुराल भेज देने को लेकर संपर्क किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उनकी पुत्रवधू अपने मायके नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बिरजू साहनी एवं उसका चाचा दिलीप साहनी बीते 7 अगस्त की रात को उनकी पुत्रवधू को बच्चों सहित लेकर फरार हो गया ...